नई दिल्ली, मार्च 26 -- Dhurandhar 2 Day 8 Box Office Collection: स्पॉई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 18 मार्च से 25 मार्च तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। वहीं अब 26 मार्च के दिन फिल्म शाहरुख खान की 'जवान' और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' को पीछे छोड़ने वाली है। आइए आपको फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देते हैं।'जवान' और 'कल्कि 2898 एडी' का कलेक्शन शाहरुख खान की 'जवान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 646.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं 'धुरंधर 2' ने डे7 तक कुल 623.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। यही कारण है कि ट्रेड एनालिस्ट उम्मीद लगा रहे हैं कि डे8 पर 'धुरंधर 2', 'जवान' और 'कल्कि ...