नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय की सबसे चर्चित फिल्म है। असली घटना और कहानी पर पर्दे पर दिखाने के लिए डायरेक्टर आदित्य धर के काम की तारीफ हो रही है। इस फिल्म में पाकिस्तान की पॉलिटिक्स और देश में हुई घटनाओं ओ दिखाया गया है जो ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर रही है।चौतरफा फिल्म की तारीफ हो रही है इसलिए कामकाजी दिनों में भी ये फिल्म धमाका कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने आज अपने 13 वें दिन फिर से शानदार कमाई की है।बुधवार की कमाई 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते में 207 करोड़ कमाए थे। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में साल का सबसे बड़ा धमाका करेगी। धुरंधर के दूसरे हफ्ते की कमाई ने रणबीर कपूर की एनिमल, अल्लू अर्जुन की पुष्पा, समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.