नई दिल्ली, फरवरी 3 -- बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर - द रिवेंज' (धुरंधर-2) का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। पहले पार्ट की तरह ही इस बार भी दर्शकों को जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस-थ्रिलर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ चीजें होंगी जो 'धुरंधर' की तुलना में धुरंधर-2 में अलग होंगी। जियो स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल के अलावा रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टीजर वीडियो अपलोड किया और लिखा- ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। धुरंधर - द रिवेंज का टीजर रिलीज आ गया है। तो चलिए जानते हैं कैसा है धुरंधर-2 का टीजर? इसमें कहानी को लेकर कौन से हिंट दिए गए हैं।टीजर में मिली पार्ट-2 की कहानी की झलक 'धुरंधर - द रिवेंज' के टीजर की शुरुआत में कुछ डिस्टर्बिंग सीन्स दिखाए गए हैं और उसके बाद होती है रणवीर सिं...