नई दिल्ली, मार्च 31 -- Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। डे12 पर यश की ब्लॉकबस्टार फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब 'धुरंधर 2' डे13 पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक (रात 8 बजे) तक धुरंधर-2 इस क्लब में कदम नहीं रख पाई है।डे13 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धुरंधर 2' आज यानी 31 मार्च के दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये (नेट) के क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें, फिल्म ने डे12 तक करीब 872.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।Collection Updates सुबह 7 बजे तक - 0.29 करोड़ रुपये सुबह 8 बजे तक - 0.86 करोड़ रुपये सुब...