नई दिल्ली, मार्च 19 -- Dhurandhar 2 Post Credit Scenes: 'धुरंधर द रिवेंज' में एक नहीं, दो पोस्ट क्रेडिट सीन्स हैं। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने पोस्ट शेयर कर लोगों को हिंट दिया था। उन्होंने दर्शकों से आखिरी तक फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन फिर भी लोग इन पोस्ट क्रेडिट सीन्स को मिस कर रहे हैं। ऐसा क्यों? अगर आप भी 'धुरंधर 2' देखने जा रहे हैं तो हमारी ये खबर आपके काम आ सकती है। चिंता मत कीजिए इस खबर में कोई स्पॉइलर नहीं है।आपको क्या करना है? 'धुरंधर 2' के खत्म होने के बाद आदित्य धर का नाम लिखकर आता है और फिर पहला पोस्ट क्रेडिट सीन आता है। लोगों को लगता है कि बस यहीं कहानी खत्म है, लेकिन एंड में दूसरा पोस्ट क्रेडिट सीन भी आता है। पहले पोस्ट क्रेडिट सीन के बाद सारे कलाकारों और क्रू मेंबर्स के नाम लिखकर आते हैं, उसके बाद दूसरा पोस्ट ...