नई दिल्ली, फरवरी 3 -- आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिएक्शन मिला था। फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार पर फिल्माया Fa9la सॉन्ग वायरल हो गया था। स्लो मोशन में एंट्री लेते अक्षय खन्ना के लुक ने कमाल कर दिया था। गाना इतना वायरल हुआ कि गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। अब इसी बीच धुरंधर 2 का टीजर सामने आया है। टीजर में रणवीर की एंट्री का सीन भी कुछ वैसा ही दिखाया गया है। उसी ब्लैक कुर्ते, जैकेट, चश्मे में रणवीर का किरदार हमजा नजर आ रहा है। सेकंड भर के इस सीन में रणवीर का स्वैग नजर आ रहा है। अगले एक और सीन में उसी कबीले का सीन है। लेकिन गद्दी पर हमजा बैठा और आस-पास के लोग डांस करते नजर आ रहे हैं।रहमान डकैत जैसा हमजा का स्वैग अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत पर फिल्माया ये फासला गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक...