नई दिल्ली, मार्च 30 -- रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस समय की चर्चित फिल्म बनी हुई है। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने धमाकेदार 862.08 करोड़ का कलेक्शन किया है। धुरंधर 2 ने पहले पार्ट के 840 करोड़ के कलेक्शन और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन 812 करोड़ को पीछे छोड़ने के बाद अब यश की KGF 2 को भी जबरदस्त पछाड़ मारी है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ये तो बस फिल्म की शुरुआत है। आगे आने वाले दिनों में धुरंधर 2 कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है।KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ा 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई यश की फिल्म KGF 2 ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर 859.70 करोड़ नेट कमाई की थी। वर्ल्डवाइड 1,215 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन था। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने KFG 2 के दोनों कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अब तक 862.08 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड 1,353.95 करोड़ क...