नई दिल्ली, मार्च 18 -- धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है। मूवी में खूब खून-खराबा है लेकिन सिनेमाघर सीटियों और तालियों से गूंज रहे हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों को अब कई सारे सवालों के जवाब मिल चुके हैं जैसे बड़े साहब कौन थे, यामी गौतम का कैमियो है या नहीं, फिल्म में विकी कौशल हैं या नहीं और उरी से कनेक्शन भी। फिल्म में पुराने कुछ किरदार को आप मिस करेंगे। वहीं धुरंधर द रिवेंज में उजैर बलोच का ठीक-ठाक रोल है। फिल्म के फर्स्ट हाफ में उजैर के कुछ सीन्स आपको विचलित कर सकते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि क्या ऐसा वाकई हुआ था तो पढ़ें उजैर बलोच की असली कहानी।पिता के कत्ल से बदली जिंदगी उजैर बलोच 1970 में कराची में पैदा हुआ था। उसके पिता फैज मुहम्मद ट्रांसपोर्टर थे। उजैर ने एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की। उसकी...