नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के लिए जमकर एडवांस बुकिंग चल रही है। अभी तक 50 हजार के करीब टिकट एडवांस में बुक किए जा चुके हैं। एक्शन और थ्रिलर से लबरेज इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे और अन्य कई बड़े एक्टर्स भी उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म को 2D और IMAX में रिलीज किया जा रहा है, लेकिन फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है? चलिए जानते हैं अभी तक हुई एडवांस बुकिंग के कमाई के आंकड़े और साथ ही साथ ट्रेड विशेषज्ञों का इस बारे में क्या कहना है।कितनी हुई अब तक की एडवांस बुकिंग? फिल्मों की कमाई के आंकड़े जारी करने वाले प्लेटफॉर्म सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म अभी तक 3 करोड़ 71 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। पिछले दिनों रिलीज हुईं एक्शन थ्रिलर फिल्मों को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.