नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिहाज से बेहद खास माना जाता है। इस दिन बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिलती है। कोई सोना-चांदी खरीदने की तैयारी करता है तो कोई नए बर्तन, वाहन और घर के लिए जरूरी सामान खरीदता है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस बार धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए कि सुबह से रात तक किस समय खरीदारी करना शुभ रहेगा।धनतेरस 2026 पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त धनतेरस पर खरीदारी के लिए कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग समय पर खरीदारी की जा सकत...