नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Dhanteras Sona Chandi Bartan Shopping Muhurat Time : आज देशभर में धनतेरस धूमधाम से मनाया जाएगा। दीवाली से ठीक दो दिन पहले आने वाले इस त्योहार का खास महत्व है और इसी दिन बाजार की रौनक देखते ही बनती है। धनतेरस से ही पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत होती है। इस खास दिन पर लोग मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के साथ-साथ भगवान धन्वंतरि को भी पूजते हैं। धनतेरस पर लोग सोने-चांदी की खूब खरीददारी करते हैं। सोने-चांदी के अलावा बर्तन, झाड़ू और भी चीजें ली जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर खरीददारी करने पर घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। धनतेरस की खरीददारी में ध्यान रखने वाली बात ये है कि जो भी चीज आप लें उसे शुभ मुहूर्त में लेने की कोशिश करें। ऐसे में जानिए आज किस शुभ मुहूर्त पर नई चीजें लेनी चाहि...