नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना भारत में शुभ माना जाता है। इस दिन कई परिवार परंपरा के तौर पर सोने के सिक्के, चांदी के बर्तन या ज्वेलरी खरीदते हैं। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। त्योहार नजदीक आते ही सोना खरीदने की तैयारी भी शुरू हो गई है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सोने में निवेश करने के लिए हर बार ज्वेलरी की दुकान जाना जरूरी नहीं है? अगर आपका मकसद सिर्फ निवेश करना है, तो ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जिनमें गहनों की तरह मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता। गोल्ड ETF, गोल्ड म्यूचुअल फंड और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) जैसे विकल्पों के जरिए भी सोने में पैसा लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- और सस्ता होगा सोना? इस कंपनी ने लैब में गोल्ड तैयार करने का किया दावा, जानिए सच इन विकल्पों में सोने को घर पर रखने, लॉकर लेने या...