Dhanbad News: 60 हजार आबादी को नहीं मिला पानी
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद। भूदा और पुराना बाजार जलमीनार से शुक्रवार को आपूर्ति बाधित रही। 60 हजार से अधिक आबादी को पानी नहीं मिला। इस कारण लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। इधर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चार घंटे बिजली नहीं रही। इस कारण जलमीनार तक पानी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा। शनिवार को इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.