धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जमीन के नाम पर कारोबार करने के नाम पर हुए 50 लाख रुपए ठगी के मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने मंगलवार को पांडरपाला के शमशेर नगर में आरोपी पति-पत्नी के घर में कुर्की का इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने आरोपी बाबू खान और उसकी पत्नी जरीना खातून को फौरन सरेंडर कराने का निर्देश दिया। फिरोज लाल ने आरोपियों के खिलाफ एक अप्रैल 2023 को धनबाद थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि नवीन कुमार डालमिया के नाम की जमीन दिखा कर उनसे एग्रीमेंट का झूठा कागज प्रस्तुत किया गया था। बाबू खान ने अपनी पत्नी के खाते में 50 लाख रुपए लिए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने रुपए वापस मांगे, जिस पर बाबू खान ने गैंग्स ऑफ वासेपुर की धमकी भी दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...