धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: प्रखंड संसाधन केंद्र बाघमारा में लगाए गए शिविर में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले 48 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख गीता देवी ने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से इन दिव्यांग स्कूली बच्चों के बीच आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे। मौके पर अलीमको टीम रांची के विशेषज्ञ डॉ लिली विश्वास, डॉ ज्ञानेंदु कुमार सिंह, डॉ रवि कश्यप, निखिल कुमार, बीपीओ रिंकी कौर, बीपीओ गौतम कुमार दास, डॉ मो गयास सरवर, फरीद अहमद अंसारी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...