Dhanbad News: 392 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में लगेगा आधार कैंप
धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं का आधार बनवाने के लिए अब झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने पहल की है। धनबाद के ऐसे 392 स्कूलों को चिह्नित किया गया है, जहां पर नामांकन की तुलना में आधार कम विद्यार्थियों का बना है। अब इन स्कूलों में आधार बनाने के लिए विद्यालयवार एवं तिथिवार आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। इन स्कूलों की सूची में सरकारी के साथ-साथ पब्लिक स्कूल समेत अन्य संस्थान भी शामिल किए गए हैं। 31 दिसंबर तक इन स्कूलों में आधार कैंप लगेगा। इससे संबंधित शिड्यूल जारी कर दिया गया है। कैंप में विद्यार्थियों का आधार, आधार अपडेट, अनिवार्य बायोमीट्रिक अपटूडेट से संबंधित कार्य किए जाएंगे। राज्य परियोजना ने इससे संबंधित निर्देश जारी किया है। राज्य ने कहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी संबंधित स्कूलों के हेडमास्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.