Dhanbad News: 37 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा एथलीट अचीवमेंट अवार्ड
धनबाद, अगस्त 29 -- Dhanbad News: धनबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस पर ज़िला ओलंपिक संघ की ओर से एथलीट अचीवमेंट अवार्ड समारोह का आयोजन शनिवार को संध्या चार बजे से मेमको मोड़ स्थित 99 ग्रुप के सभागार में होगा। संघ के महासचिव रंजीत केशरी ने बताया कि समारोह के दौरान संघ द्वारा मान्यता प्राप्त 20 अलग-अलग खेलों के चयनित राष्ट्रीय खिलाडियों को एथलीट अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अनुराग डोकानिया, सुनील कुमार, अमित सुल्तानियम, वर्जिस एकराम तथा श्याम पांडेय रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.