धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। देवों के देव महादेव की आराधना का पावन महीना सावन 30 जुलाई गुरुवार से शुरू हो रहा है। सावन के आगमन को लेकर धनबाद के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के भूईफोड़ मंदिर,द खड़ेश्वरी मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों व विभिन्न धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट का कार्य तेज़ी से चल रहा है। पूरे महीने भगवान शिव के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन का आयोजन होगा। इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवारी पड़ेंगी। पहली सोमवारी तीन अगस्त को होगी। इसके बाद 10, 17 और 24 अगस्त को श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। यह भी पढ़ें- अविरल, अद्भुत, अविस्मरणीय श्रावणी मेला; बांका में तैयारियों का अंतिम दौर सावन के प...