Dhanbad News: 27 से करवट लेगा मौसम, धनबाद में आंधी-बारिश के आसार
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में धनबाद के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अब तक शुष्क चल रहा मौसम 27 अक्तूबर से करवट ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिसका असर धनबाद समेत पूरे झारखंड में दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्तूबर से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू होगी। 28 अक्तूबर को कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शनिवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- 50 की रफ्तार से आंधी चलेगी, भारी बारिश के साथ बिजली भी गिरेगी; बिहार में 6 दिन मौसम खराब अगले तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.