Dhanbad News: 24 नवंबर को सिनीडीह में चित्रगुप्त मंदिर का होगा शिलान्यास : ढुलू महतो
धनबाद, नवम्बर 23 -- Dhanbad News: बाघमारा। श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार, बाघमारा अंचल सिनीडीह का प्रतिनिधिमंडल रविवार को चिटाही में भाजपा सांसद ढुलू महतो से मिलकर सामुदायिक भवन सह चित्रगुप्त मंदिर निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। सांसद ने आश्वस्त किया कि 24 नवंबर को देवी दीपावली के अवसर पर मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने दूरभाष पर बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू को निर्माण के लिए उचित पहल करने का निर्देश भी दिया। सांसद ने कहा कि चित्रांश समाज सक्रिय रहे तो दो माह के भीतर मंदिर निर्माण पूरा हो सकता है। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को भी ज्ञापन सौंपा। सांसद की बेटी के विवाह कार्यक्रम में व्यस्तता के बावजूद शिलान्यास की सहमति देने पर समाज के लोगों ने सांसद ढुलू महतो एवं विधायक शत्रुघ्न महतो के प्रति आभार जताया। इसकी जानकारी सुजीत सिन्हा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.