Dhanbad News: 24 घंटे काम कर रहा कंट्रोल रूम, शिकायत एक भी नहीं
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: धनबाद प्रमुख संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन ने जिलास्तरीय कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम 17 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक काम करेगा। पिछले 24 घंटे से काम कर रहे कंट्रोल रूम में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जिलेभर में हो रही दुर्गापूजा को लेकर सूचनाओं को प्राप्त करना है। हालांकि अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से जिले में दुर्गापूजा बीत रही है। 22 अक्तूबर की सुबह 6 बजे तक 24x7 संयुक्त कंट्रोल रूम प्रभावी रहेगा। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे इसके संपूर्ण प्रभार में हैं। डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव पुलिस पदाधिकारियों के वरीय प्रभार में हैं। यह भी पढ़ें- Araria News: दुर्गा पूजा में 24 घंटा अलर्ट मोड में अफसर जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 - 2311807, 112 है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.