धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी आईएसएम के पास खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन जांच अभियान चलाया। 20 प्रतिष्ठानों के 40 नमूनों में 5 दुकानों के 6 पदार्थों में मिलावट मिली। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से हल्दी पाउडर, चटनी, पनीर और बेसन के लड्डू की गुणवत्ता में गड़बड़ी पकड़ी गई। धुंकी कैफे के पनीर, जीएस भाई चाप और एनएच-32 की हल्दी, कारु भुंजा की हल्दी व बेसन लड्डू में मिलावट मिली। न्यू टेस्टी बाइट की रसोई में चूहे मिले और लाइसेंस समाप्त था। ओसारा एक्सप्रेस में वेज-नॉनवेज एक साथ रखे थे। कई दुकानों में लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर हुई कार्रवाई में मिलावटी पनीर और प्रतिबंधित रंग वाले पदार्थ नष्ट कराए गए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 31 प्रतिष्ठानों में 13 बेच रहे थे केम...