धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: राजेंद्र हाई स्कूल सिंदरी के 1981 बैच के छात्रों ने गुरुवार शाम सिंदरी के 'सिया रेस्टोरेंट' में मिलन समारोह आयोजित कर स्कूली के दिनों की यादें ताजा कीं। आयोजन पीडीआईएल के पूर्व जीएम मो अबुल कलाम अनवर ने किया व संचालन पूर्व जीएम संजय सिंह चंदन ने किया। मौके व्यवसायी नंद कुमार विनायक, पत्रकार उमेश तिवारी, एलआईसी के गणेश पांडेय, पूर्व जीएम विद्यानंद दूबे, बीसीसीएल अभियंता प्रियदीप घोष, डीवीसी के पूर्व जीएम आनंद मोहन प्रसाद, शिक्षक अजीत सिंह, प्रबंधक रवींद्र उपाध्याय, व्यवसायी शंकर लाल गुप्ता, सरदार प्रेम सिंह, व्यवसायी हिरण्य प्रसाद, राम प्रकाश शर्मा, मुल्क राज दुबे, भाजपा नेता रवि कुमार, श्यामल आड्डो, रास बिहारी पाठक, चंद्रशेखर झा, अनुपम सूर और बैजनाथ प्रसाद शामिल हुए। उम्र के चौथे पड़ाव पर पहुंचे मित्रों ने...