Dhanbad News: 15 सूत्री मांगों पर प्रबंधन ने 15 दिनों का मांगा समय
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: गोविंदपुर महाप्रबंधक कार्यालय में बीसीसीएल, श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग प्रबंधन और आजसू के बीच 15 सूत्री मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में आजसू ने महेशपुर मौजा के रैयतों को मुआवजा व नियोजन, स्थानीय बेरोजगारों को 75 प्रतिशत रोजगार, पुनर्वास, प्रदूषण नियंत्रण, सीएसआर विकास कार्य, तय मजदूरी भुगतान और संविदा आवंटन में कथित मनमानी पर कार्रवाई की मांग रखी। प्रबंधन ने विचार के लिए 15 दिनों का समय मांगा। आजसू ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग प्रबंधन की होगी। आजसू के धनबाद जिला प्रधान महासचिव रामाशंकर तिवारी व प्रखंड अध्यक्ष राकेश गयाली के नेतृत्व में हुई वार्ता में जीएम सत्यकाम आनंद, एपीएम दुबे कुमार पटेल, शशि कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.