धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों की जर्जर व्यवस्था सुधारने की दिशा में भवन निर्माण विभाग ने कदम बढ़ाया है। भवन प्रमंडल ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 10 स्कूलों में निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। इन योजनाओं पर करीब 8.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने अलग-अलग स्कूलों के काम को पूरा करने के लिए अधिकतम छह माह की समय-सीमा तय की है। योजना के तहत टुंडी, तोपचांची, निरसा, एग्यारकुंड, बाघमारा, धनबाद और कलियासोल प्रखंड के स्कूलों को शामिल किया गया है। इनमें यूपीजी मिडिल स्कूल तांतरी, पीएस तलबरिया, पीएस बिहार फायरब्रिक्स, प्राथमिक विद्यालय केशपुर, मिडिल स्कूल झिनझिन पहाड़ी, एनपीएस नारो, पीएस कुसुंडा, पीएस चुरैनाला और प्राथमिक विद्यालय केंदुआडीह कोलियरी समेत अन्य विद्यालय शामिल हैं.

99.2...