धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, अमित वत्स। सरकारी हाईस्कूल व प्लस टू स्कूलों से वोकेशनल शिक्षा लेने के बाद नौकरी पाने वाले छात्रों की संख्या नगण्य है। स्थिति यह है कि 10वीं कक्षा तक वोकेशनल शिक्षा पानेवाले धनबाद के 1302 छात्र-छात्राओं में मात्र 14 को नौकरी मिली है। यह मात्र 1.1 फीसदी है। वहीं 12वीं कक्षा तक वोकेशनल पढ़ाई करने के बाद नौकरी पानेवाले छात्रों की संख्या मात्र 23 है। जिले के 1553 में से सिर्फ 23 है। यह 1.5 फीसदी है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई में छात्र-छात्राएं व अभिभावक कम दिलचस्पी क्यों लेते हैं। धनबाद के विभिन्न प्रखंडों के चिह्नित स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होती है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से आंकड़े जारी होने के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद को झटका लगा है। वोकेशनल...