Dhanbad News: 0-परिवहन नियमों की अवहेलना में छह हाईवा जब्त
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: पीबी एरिया की आउटसोर्सिंग कंपनी सिंह नेचुरल (एसएनआर) के गोपालीचक फायर ओसीपी में सोमवार दोपहर 3.30 बजे जिला परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। डीटीओ दिवाकर चंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने परिवहन नियमों की अवहेलना करने पर 6 हाईवा जब्त कर लिए गए। ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव भी मौके पर मौजूद थे। दूसरी ओर 15 जुलाई को डीटीओ और खनन विभाग की टीम ने एना से बीएनआर रेलवे साइडिंग तक कोयला ले जा रहे जीटीएस सहित अन्य ट्रांसपोर्टरों के 8 हाईवा को पकड़ा था। उस मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा की शिकायत पर केन्दुआडीह थाना में 6 हाईवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें चालक, उपचालक, मालिक समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.