धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। महुदा-राजगंज फोरलेन सड़क पर मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार रात को बाइक सवार तीन युवकों ने टैंकर चालक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। चालक किसी तरह जान बचाकर पेट्रोल पंप के ऑफिस के अंदर घुस गया।

घटना का विवरण वारदात की पूरी तस्वीर पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक बोकारो से कतरास स्थित कांको पेट्रोल पंप के लिए ईंधन लेकर जा रहा था। रास्ते में तेलमोच्चो स्थित दामोदर नदी पुल पर लगे जाम के दौरान बाइक सवार तीन युवकों के साथ चालक की कहासुनी हो गई।

पुलिस की कार्रवाई इसके बाद बाइक सवार युवक टैंकर का पीछा करने लगे। इसी बीच टैंकर चालक वाहन को लेकर महेशपुर स्थित पेट्रोल पंप पहुंच गया। पीछे से पहुंचे तीनों य...