धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद के चर्चित फर्जी लाल बत्ती और नकली राज्य मंत्री मामले में आरोपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवींद्र कुमार वर्मा की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ गई हैं। वर्ष 2012 से चल रहे इस धोखाधड़ी के मामले में कानूनी दांव-पेंच के सहारे अब तक गिरफ्तारी से बचते आ रहे रवींद्र कुमार वर्मा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। झारखंड हाईकोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद धनबाद पुलिस वर्मा को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। 11 अक्तूबर 2012 को तत्कालीन डीसी के आदेश पर डीटीओ रविराज शर्मा ने मनईटांड़ टेंपल रोड निवासी रवींद्र वर्मा के खिलाफ धनबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। रवींद्र पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेजों के सहारे खुद को गृ...