Dhanbad News: होरलाडीह में पेयजल समस्या दूर होने पर विधायक रागिनी सिंह का हुआ स्वागत
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के होरलाडीह में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को विधायक रागिनी सिंह का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर आभार जताया। यहां पर विधायक के प्रयास से दो माह पूर्व जेएमसी ने 4 इंच का पाईप बिछाया था। जिससे करीब 100 घरों में पानी का कनेक्शन गया है। शुक्रवार को पानी सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि स्वच्छ पेयजल सबका मूल अधिकार है। जनता के चेहरे पर संतोष देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई है। जनसेवा ही उनका धर्म और विकास ही पहचान है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि वर्षों पुरानी लंबित समस्या दूर होने से अब उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। इस अवसर पर राज किशोर जेना,बप्पी बाउरी, रघु राम, रोहित चौहान, दीपक सोनार, दिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.