Dhanbad News: होरलाडीह कब्रिस्तान में पौधारोपण कार्यक्रम
धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: यूथ कॉन्सेप्ट व नौजवान एकता फाउंडेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को 'मिशन मातृभूमि' के तहत होरलाडीह कब्रिस्तान में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। यहां चहारदीवारी के अंदर सुरक्षा जाली के साथ सागवान, नीम, जामुन और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा कि इस बरसात में 'मिशन मातृभूमि' के तहत 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। मौके पर मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ग्यास, इस्राफील अंसारी, मो जुमरति, इस्तखर गद्दी, मो अबू, मो सुलेमान, शहीद आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पर्यावरण, जल और मृदा संरक्षण के प्रति जनजागरुकता बढ़ाना जरूरी यह भी पढ़ें- Gangapar News: पौधरोपण एवं पौधवितरण कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.