Dhanbad News: होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल व कागजात सत्यापन 17 से
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: लंबे समय से बहाली प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे धनबाद के होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। जिले में होमगार्ड बहाली अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ गई है। चयनित 1096 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और मूल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया 17 से 31 अगस्त तक चलेगी। इसके साथ ही पुलिस चरित्र सत्यापन और बांड निष्पादन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। निर्धारित तिथि पर शामिल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों को एक सितंबर को अंतिम अवसर दिया जाएगा। प्रखंडवार अलग तिथियों में होगी जांच
प्रक्रिया की तिथियां सभी चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग प्रखंड और मेधा सूची के आधार पर तिथि निर्धारित कर बुलाया गया है। प्रक्रिया समाहरणालय में रोज दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। 17 अगस्त को पूर्वी टुंडी के 98, 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.