Dhanbad News: होटल कुबेर की चहारदीवारी तोड़ने की शिकायत
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: धनबाद। लुबी सर्कुलर रोड स्थित होटल कुबेर की चहारदीवारी तोड़ने को लेकर विवाद गहरा गया है। होटल के मालिक कुबेर सिंह ने धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय और अन्य प्रशासनिक व पुलिसकर्मियों पर बिना पूर्व सूचना चहारदीवारी तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को आवेदन देकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। कुबेर सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे सीओ और थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर होटल पहुंचे। इसके बाद करीब 40 वर्षों से बनी ईंट-सीमेंट की चहारदीवारी तोड़ दी गई। उनके बेटे कौशल कुमार सिंह ने इसका विरोध करते हुए कार्रवाई का कारण पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.