Dhanbad News: हैप्पी चाइल्ड नर्सरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई दीपावली
धनबाद, नवम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद। हैप्पी चाइल्ड नर्सरी में शुक्रवार को दीपावली का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे दीयों, सुंदर रंगोलियों और गेंदे के फूलों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आज के इस विशेष आयोजन में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक सूती उत्सव परिधानों (कॉटन फेस्टिव वियर) में सज-धज कर स्कूल पहुंचे। त्योहार की रौनक तब और बढ़ गई जब कुछ बच्चे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी, माता सीता और पवनपुत्र हनुमान जी के मनमोहक रूप में तैयार होकर आए। इन बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने के ऐतिहासिक और पावन प्रसंग को जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: बच्चों ने धूमधाम से मनाई दीपावली उत्सव के दौरान शिक्षकों ने बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.