Dhanbad News: हैप्पी चाइल्ड नर्सरी में शेप्स डे का आयोजन
धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: धनबाद। हैप्पी चाइल्ड नर्सरी में शुक्रवार को शेप्स डे (आकार दिवस) का रंगारंग और ज्ञानवर्धक आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न आकारों की पहचान और समझ प्रदान करना था। बच्चे विभिन्न आकारों वृत्त, त्रिभुज, वर्ग और आयत को दर्शाते हुए कटआउट्स पहनकर विद्यालय आए। शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के आकार और उनसे जुड़ी वस्तुओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य गीता सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.