Dhanbad News: हैदराबाद में हादसे में मृत युवक का शव पहुंचा गांव
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड़ बेनीडीह क्वार्टर निवासी 18 वर्षीय युवक राजकुमार भुइयां का शव बुधवार शाम जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा, परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। शव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और रिश्तेदार एकत्रित हो गए। बता दें कि बेनीडीह क्वार्टर निवासी दिवंगत सुरेश भुइयां का 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार भुइयां हैदराबाद में काम करता था। दो दिन पूर्व वहां एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के लिफ्ट शाफ्ट में गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही घर पर परिजनों और पड़ोसियों की भीड़ लगी हुई थी। हैदराबाद में कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को शव बेनीडीह स्थित आवास लाया गया। शव पहुंचते ही मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.