Dhanbad News: हेल्लो किड्स स्मार्ट स्कूल से माइक की चोरी
धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार स्थित 'हेलो किड्स स्मार्ट स्कूल' से दिनदहाड़े माइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्कूल के प्राचार्य इरफान खान ने बताया कि 15 अगस्त को अवकाश और रविवार के बाद सोमवार को स्कूल खुलने पर मंच से माइक गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो उसमें सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक व्यक्ति स्कूल में घुसकर मंच से माइक खोलकर जेब में रखकर ले जाता दिखा। प्राचार्य ने मंगलवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.