धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: धनबाद। हीरापुर चिरागोरा श्मशान रोड की रहने वाली विधवा निशु गुप्ता पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। निशु ने अपना करीब चार लाख 20 हजार रुपए बकाया मांगा तो पड़ोस में रहने वाले शिव कुमार गोस्वामी के कहने पर आठ अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे हीरापुर विवेकानंद चौक पर उनके साथ मारपीट हुई। निशु ने शनिवार को इस मामले में शिव की पत्नी शिवानी गोस्वामी, उसके भतीजे भोला गोस्वामी और दो अज्ञात के खिलाफ लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके गहने भी छीन लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...