धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन शनिवार को हर्षोल्लास और खेल भावना के साथ किया गया। छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल वॉलीबॉल, जूडो, खोखो, योगा, रस्साकशी, स्केटिंग, बास्केट बॉल और बैडमिंटन का आयोजन हुआ। बच्चों ने अद्भुत ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। योगा की लय और रस्साकशी के रोमांच ने दर्शकों को विशेष रूप से मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय अध्यक्ष प्रभाष कुमार डोकानिया, सचिव आलोक चौधरी एवं प्रभारी प्रधानाचार्य स्मृति ठाकुर की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रभाष कुमार डोकानिया ने मेजर ध्यानचंद के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन के निर्माण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें...