Dhanbad News: हिल कॉलोनी में वर्षोँ से बंद आरपीएफ बैरक का काम होगा शुरू
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: हिल कॉलोनी स्थित रेलवे ग्राउंड की पूर्वी छोर पर लंबे समय से अधूरा पड़ा रेलवे सुरक्षा बल के बैरक का निर्माण कार्य अब जल्द ही दोबारा शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल के दौरान फंड की कमी से इस परियोजना को बीच में ही रोक दिया गया था। अब रेलवे प्रशासन की ओर से इस अधूरे काम को पूरा करने की हरी झंडी मिल गई है। रेलवे ने आगे की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
निर्माण कार्य का विवरण रेलवे ग्राउंड के पास रेलवे की ओर से संचालित मिक्स प्राइमरी स्कूल के पुराने भवन को तोड़ कर उसी जमीन पर नए आरपीएफ बैरक का निर्माण किया जा रहा था। आरपीएफ के फंड से बैरक का निर्माण हो रहा था। काम बंद होने से पहले तक बैरक की दीवारें खड़ी की जा चुकी थीं और छत की ढलाई सहित अन्य काम बाकी रह गए थे। इसी बीच वैश्विक महामारी कोरोना ने भारत में दस्तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.