Dhanbad News: हादसे में दिवंगत शिक्षिका का शव पहुंचा फुटाहा
धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: मुनीडीह के लालपुर फुटाहा निवासी बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी रामानंद सिन्हा की बेटी सोनाली लता सिन्हा (33) का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम पैतृक गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और माहौल गमगीन हो गया। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता रामानंद सिन्हा, मां और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाओं की आंखें भी नम हो गईं। हर कोई सोनाली के हंसमुख स्वभाव को याद कर भावुक हो रहा था। परिजनों के अनुसार सोनाली का अंतिम संस्कार बुधवार को मुनीडीह कपाट घाट में किया जाएगा। गौरतलब है कि सोनाली लता सिन्हा की मौत सोमवार की शाम हजारीबाग के इचाक मोड़ के पास सड़क हादसे में हो गई थी। सोनाली हजारीबाग के होली क्रॉस स्कूल में शिक्षिका थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.