Dhanbad News: हादसे में जख्मी सिंदरी के व्यवसायी की मौत, शोक
धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: शहरपुरा शिव मंदिर के समीप सिंदरी के टायर-ट्यूब व्यवसायी मो नसीरुद्दीन की मौत सोमवार को दुर्गापुर के सिटीजन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। निधन की खबर मिलते ही सिंदरी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। को-ऑपरेटिव मोड़ के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर शोक व्यक्त किया। नसीरूद्दीन के पुत्र राशिद अली ने बताया कि शुक्रवार को वह सिंदरी गुरुद्वारा के समीप बाइक से फिसल जाने से गिरकर घायल हो गए थे। दुर्गापुर में इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुत्र राशिद ने बताया कि उनकी मिट्टी मंजिल मंगलवार को होगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हादसे के पांच दिन बाद रिंकू की मौत, 14 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.