धनबाद, नवम्बर 13 -- Dhanbad News: कतरास के निचितपुर अस्पताल में सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव सुमन सिंह के पैर का ऑपरेशन गुरुवार को डॉ दिनेश के नेतृत्व में डॉ उमाशंकर सिंह और डॉ स्वतंत्र कुमार ने किया। सुमन सिंह विद्यालय जाने के दौरान बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। हादसे में उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया था। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए दर्जनों शिक्षक अस्पताल पहुंचे और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद अंसारी, छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष चंदन मोदक, वीरेंद्र शर्मा, मोतीलाल महतो, निरंजन दे, परितोष महतो, नीलांबर रजवार, संजय सिंह, गुड्डू चौधरी, छोटन राम, मोहम्मद सफीउल्लाह, राजेंद्र प्रसाद महतो, लखन राय, सुखदेव मंडल, श्रीनिवास पांडेय, अशोक चक्रवर्ती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...