Dhanbad News: हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी ने दी श्रद्धांजलि
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक सह पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर बुधवार को हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष अधिवक्ता शिव मंगल सिंह ने की। सदस्यों ने मन्नान मल्लिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि मन्नान मल्लिक केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ, संवेदनशील व जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। सचिव अरविंद ओझा ने कहा कि मन्नान मल्लिक का जीवन संघर्ष, सादगी, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को नम आंखों से दी विदाई श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.