Dhanbad News: हाउसिंग कॉलोनी में अपार्टमेंट के अंदर घुसकर महिला से चेन छिनतई
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। हाउसिंग कॉलोनी के पंडित क्लीनिक रोड स्थित सिगनोरा सिटी अपार्टमेंट परिसर में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना रात करीब आठ बजे की है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिगनोरा सिटी निवासी श्वेता चौधरी सोमवार रात सब्जी खरीदकर अपने फ्लैट लौट रही थीं। वह अपार्टमेंट परिसर में प्रवेश कर चुकी थीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश भी अंदर घुस आए। बदमाशों ने अपनी बाइक महिला के आगे लगाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटने लगे।श्वेता चौधरी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि युवक उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.