Dhanbad News: हाई स्कूल के आसपास की दुकानों में उत्पाद विभाग की छापेमारी
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: पीएनकेएन उच्च विद्यालय कलियासोल के प्रबंधन की शिकायत पर गुरुवार की शाम को सीओ अशोक कुमार सिन्हा और उत्पाद विभाग की टीम ने स्कूल मोड़ के आसपास के होटलों व दुकानों में छापेमारी की। टीम के आने से पहले दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। उत्पाद विभाग के निरसा प्रभारी जय हेंब्रम ने स्कूल के आसपास के अन्य दुकानदारों व स्थानीय लोगों से अवैध रूप से शराब बेचने के संबंध में पूछताछ की। बताया कि हाईस्कूल मोड़ पर होटल व दुकानों में अवैध शराब बेचने की शिकायत स्कूल प्रबंधन से मिली थी, लेकिन टीम की आने की भनक लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.