धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: सेल चासनाला कोलियरीज डिवीजन अंतर्गत केटीएमपीएल के हाईवा चालकों और उपचालकों ने गुरुवार को प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वेतन विसंगति, बोनस न मिलने, पीएफ जमा नहीं होने और जबरन 12 घंटे काम कराने के विरोध में चालकों ने कांटाघर के समीप वाहन खड़े कर ट्रांसपोर्टिंग कार्य अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दिया। इस दौरान केटीएमपीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वार्ड 52 के पार्षद प्रतिनिधि अजीत महतो ने कहा कि प्रबंधन चालकों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा है। चालकों को कुशल श्रेणी का निर्धारित 933 रुपए वेतन देने के बजाय मात्र 666 रुपए दिए जा रहे हैं। वेलफेयर अलाउंस और अटेंडेंस बोनस भी नहीं दिया जा रहा है। यदि कोई चालक किसी कारणवश कार्य पर नहीं आता, तो उसे 5 दिनों के लिए ...