धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: झरिया। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन अंतर्गत भाग रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे कोयला लोड रैक पर शालीमार का रहने वाला 42 वर्षीय मुकेश कुमार चढ़ गया। साथ ही वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया। घटना होते ही स्टेशन परिसर व आसपास में अफ़रा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी होते ही समाज सेवी शुभाशीष राय ने आरपीएफ को जानकारी दी आरपीएफ ने रैक को रुकवा दिया। इसके बाद काफी मशक्कत कर उसे उतारा गया। इसके बाद एसएनएनएमसीएच भेजा गया है। वह पूरी तरह से झुलस गया है। लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। यहां रैक ट्रैक बदलने के दौरान रैक रुकती है इसी समय वह चढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में आरपीएफ के सहयोग से अस्पताल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...