Dhanbad News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसएनएमएमसीएच के 16 कर्मियों की नजर अब अधीक्षक के फैसले पर
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत 16 कर्मियों की सेवा और वेतन से जुड़ा मामला अब अस्पताल अधीक्षक के स्तर पर पहुंच गया है। झारखंड हाईकोर्ट ने कर्मियों की ओर से दायर याचिका का निष्पादन करते हुए उनकी मांगों पर संबंधित प्राधिकारी को नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है। इससे लंबे समय से अपनी सेवा स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे कर्मियों की उम्मीद बढ़ी है। दरअसल, कर्मियों ने समान काम के लिए समान वेतन के साथ सेवा समायोजन, नियमित नियुक्ति अथवा नियमितीकरण और अन्य सेवा लाभ की मांग की थी। उनका दावा है कि वे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 वर्षों से अधिक समय से लगातार काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा है。
मामले की सुनवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.