Dhanbad News: हाइवा के धक्के से दो कार क्षतिग्रस्त
धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेडीह स्थित मनसा माता मंदिर के समीप सिजुआ /राजगंज मुख्य मार्ग में बुधवार की दोपहर हाइवा के धक्के से दो लग्जरी कार क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है। सूचना पाकर तेतुलमारी थाना की पुलिस पहुंचकर तीनों वाहनों को जब्त किया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों कार पांडेडीह बाजार से नया मोड़ की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से एमपीएल के लिए कोयला लेकर आ रही हाइवा डंफर का संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिसके कारण दोनों कार को धक्का मार दिया। जिससे दोनों कार का गेट व अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइवा के चालक मौके से फरार हो गया। चित्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.